{"_id":"5c40cc3fbdec227367365c26","slug":"101547750463-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड बदलकर खाते से 1.18 लाख निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौउवा गांव निवासी मेवाराम पुत्र कैलाश ने बुधवार को थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। पीड़ित के मुताबिक 24 नवंबर 2018 को वह जीयनपुर बाजार में स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया हुआ था। इस दौरान वहां मौजूद दो युवक देखने के बहाने उसका कार्ड लिया और बदलकर दूसरा थमा दिया। जालसाज मेवाराम के कार्ड के जरिए उसके खाते से अलग-अलग किस्तों में 1.18 लाख रुपये निकाल लिया। करीब एक सप्ताह पूर्व मेवाराम जब पुन: रुपये निकालने पहुंचा तो कार्ड काम नहीं किया। बैंक में संपर्क करने पर उसे कार्ड बदलने और खाते से रुपये निकालने की जानकारी हुई। कोतवाल जीयनपुर देवानंद ने बताया कि एसपी के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।