फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अवैध कब्जे के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

अवैध कब्जे के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Thu, 27 Dec 2018 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण दुबे ने आरोप लगाया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के बसगीत गांव में भूमाफियाओं ने विद्यालय, पोखरी की जमीन के साथ ही यज्ञ की जमीन को भी कब्जा कर लिया है। गांव में गाटा संख्या 221 में विद्यालय, 217 आबादी, 289 पोखरी और 290 नवीन परती है, जिस पर मंदिर है। गांव के ही दबंगों ने जमीनों पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर कब्जा कर रहा है। अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने 19 दिसंबर को डीएम से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। निर्माण कार्य रोके जाने की मांग की। डीएम ने एसडीएम सदर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन लेखपाल ने आदेश को न मानते हुए जांच नहीं की। सिधारी थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव स्थित गाटा संख्या 148, 150 पर भी भूमाफिया बांस-बल्ली लगाकर कब्जा कर रहे हैं। कहा कि अवैध कब्जा नहीं रोका गया तो महासभा के पदाधिकारी एक जनवरी से आंदोलन और भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed