फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बस की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

बस की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 30 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार के पास शुक्रवार की शाम चार बजे अनियंत्रित बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। इन्हें सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृत युवक चंदन (30) पुत्र कमला राम बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव का निवासी था। जबकि घायल अनीस मौर्य (18) पुत्र बृजनाथ भी उसी गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को दोनों एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। कंजहित बाजार पहुंचने पर अनियंत्रित प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। जिसमें यह दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनीस की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed