फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बरसठी। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की रात में चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए युवक के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है । रात करीब नौ बजे बरसठी थाने के एसआई अशोक चतुर्वेदी अपने हमराहियों के साथ निगोह बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान निगोह की तरफ से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया। लेकिन उसने रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक खेत के रास्ते भाग गया। थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम पंकज तिवारी निवासी दीनापुर बरसठी बताया। उसके पास से बरामद बाइक चोरी की निकली। बाइक पर कोई नंबर नहीं है। तीन महीने पहले बंधवा बाजार में बैंक के सामने से बाइक चोरी की गई थी। जिसका मुकदमा मीरगंज थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed