फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एसडीएम की तहरीर पर 54 वकीलों पर केस

एसडीएम की तहरीर पर 54 वकीलों पर केस

Sun, 23 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम की तहरीर पर 54 वकीलों पर केस
आजमगढ़। एसडीएम बूढनपुर इंद्रभान तिवारी की तहरीर पर शनिवार को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसमें तहसील के अधिवक्ता प्रवीण सिंह, दिनेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, अनिल मौर्या को नामजद और 50 अज्ञात अधिवक्ताओं को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। केस दर्ज कराने वाले एसडीएम बूढनपुर इंद्रभान तिवारी का आरोप है कि 20 सितंबर दिन गुरुवार की दोपहर वह अपने आफिस में बैठे हुए थे। तभी अधिवक्ता प्रवीण सिंह, दिनेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, अनिल मौर्या आदि अधिवक्तागण पहुंचकर तहसीलदार न्यायालय में चल रही फाइलों में एक पक्षीय आदेश देने का आरोप लगाया। एसडीएम के मुताबिक अभी वकीलों से बातचीत का दौर चल ही रहा था कि लोग हमलावर हो गए और जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कार्यालय में हंगामा होने से महत्वपूर्ण सरकारी कार्य ठप हो गया। बीच बचाव करने आए एसडीएम दफ्तर के अन्य कर्मचारियों को भी धमकी देते हुए कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दिए। इस दौरान कुर्सी, मेज और खिड़कियों के शीशे आदि तोड़कर नष्ट कर दिया। एसडीएम का आरोप है कि ज्यादातार मुकदमों की फाइलों में जब भी सुनवाई शुरू होती है तो दोषी व्यक्ति के वकील सुनवाई की बजाय हंगामा करते हुए हड़ताल कर देते हैं। ऐसे में आमजन का सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों से विश्वास खत्म होते जा रहा। पीड़ित को आसानी से न्याय नहीं मिल पा रहा। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ बूढनपुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed