फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   होटल में छापा, जिस्मफरोशी का भंडाफोड़

होटल में छापा, जिस्मफरोशी का भंडाफोड़

Wed, 29 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
होटल में छापा, जिस्मफरोशी का भंडाफोड़

विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। छापे में होटल के चार अलग-अलग कमरों से चार युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस ने होटल मालिक सहित इन आठों लोगों को हिरासत में ले लिया है। होटल को सीज कर दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी ने छापेमारी की।
सीओसिटी अजय कुमार यादव के मुताबिक पकड़ी गई चार युवतियों में एक गाजीपुर जिले की रहने वाली है। जबकि तीन इसी जिले की रहने वाली हैं। जबकि युवकों में दो मऊ के और दो इसी जिले के निवासी हैं। शहर के मुख्य चौक पर स्थित इस होटल का मालिक सिविल लाइन मुहल्ले का निवासी है और वह यहां काफी दिनों से होटल चलाता है। मंगलवार को महिला एसओ मधु पनिका को मुखबिर से सूचना मिलने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को बताया। सीओसिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने इस होटल पर छापेमार कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया। महिला एसओ के मुताबिक पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक और युवतियों में कोई अपना मंगेतर बता रही है, तो कोई पत्नी-पत्नी कह रही हैं। जबकि सूत्रों के जरिए पता चला है कि होटल मालिक की तरफ से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि होटल से पकड़ी गई युवतियों और युवकों के घर वालों को फोन कर मौके पर बुलाया गया है, ताकि सच का पता चल सके। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस होटल मालिक सहित अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही
विज्ञापन



पुलिस की नाक के नीचे चलता है धंधा
आजमगढ़ । बता दें कि इस प्रकार का खेल शहर के लगभग हर छोटे-बड़े होटलों में चल रहा। इसके जरिए होटल मालिक और थाने के सिपाहियों की चांदी कटती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक होटल में डेढ़ से दो घंटे तक 500 रुपये लिया जाता था। दुकानदारों के मुताबिक मुख्य चौक पर अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती है। ग्राहकों की सुविधा के लिए होटल में अलग-अलग केबिन बनाई गई हैं। लोगों को मुताबिक यहां प्रतिदिन 20 से 25 लोग आते हैं। रात को यहां रुकने वाले जोड़ों से मुंहमांगी रकम लिया जाता था। जिस स्थान पर यह होटल स्थित है। वहां दिन और रात पुलिस की ड्यूटी रहती है। सूत्रों की मानें तो इस गोरख धंधे की कमाई का हिस्सा पुलिस को भी जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed