{"_id":"5b215fdf4f1c1bf67a8b5139","slug":"101528913887-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, एक वृद्घ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, एक वृद्घ की मौत
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खरगपुर गांव के पास बुधवार की देर शाम दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में एक वृद्घ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव निवासी रामजी राम 70 पुत्र लंका अपने 40 वर्षीय मिश्रीराम के साथ बाइक के द्वारा आजमगढ़ से घर जा रहा था। जैसे ही बाइक मई खरगपुर गांव के पास पहुंची। सामने से आ रहे बाइक सवार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के राधेश्याम 45 पुत्र रामअचल की बाइक से टकरा गई। इस घटना में रामजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य को उपचार के लिए लालगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो