फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संदिग्धावस्था में बिस्तर पर ही मृत मिला युवक-MAU

संदिग्धावस्था में बिस्तर पर ही मृत मिला युवक-MAU

Wed, 31 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
संदिग्धावस्था में बिस्तर पर ही मृत मिला युवक-MAU
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पूनापार गांव निवासी युवक मंगलवार की सुबह अपने बिस्तर पर मृत हाल में पड़ा मिला। परिजन युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

बड़ागांव पूनापार निवासी हरिमोहन राजभर (35) पुत्र स्व. श्यामधारी का विवाह 16 वर्ष पूर्व मऊ जिले के कुल्हाड़े गांव में हुआ था। बीते आठ वर्षों से उसकी पत्नी मीना अपने तीन बच्चों को लेकर मायके में रह रही है। हरिमोहन पत्नी के मायके से वापस लौटने से काफी परेशान रहता था और अत्यधिक शराब पीता था। घर पर उसके साथ मां सुधिया देवी रहती थी। सोमवार की रात वह घर लौटा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो मां उसे जगाने के लिए कमरे में गई तो उसे बिस्तर पर ही मृत हाल में पड़ा देखा। हरिमोहन के गले में जहां ट्यूब लपेटा हुआ था वहीं उसके मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। बेटे को बिस्तर ही मृत देखकर मां शोर मचाने लगी। मां की चीख सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को भी दे दी। जानकारी होने पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मां के अनुसार बहु के वापस न लौटने के चलते उसका बेटा काफी परेशान था और इसी के चलते संभवत: उसने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed