फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जहर खाए या खिलाया गया, रहस्य बरकरार

जहर खाए या खिलाया गया, रहस्य बरकरार

Tue, 12 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
जहर खाए या खिलाया गया, रहस्य बरकरार
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी भोला राजभर और उसकी गर्भवती पत्नी हिना की मौत जहर खाने से हुई है। ये तो तय है लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल सका कि दोनों ने जहर किस कारण या किन परिस्थितियों में खाया। उधर पुलिस की भी इस मामले में उदासीनता दिखाया। क्योंकि ना तो उस भोजन की जांच कराई, ना ही कोई सेंपल ही लिया गया। ऐसे में दंपती की मौत का रहस्य बरकरार है।
विज्ञापन

बता दें कि जोकहरा गांव निवासी भोला राजभर मेहनत मजदूरी करता था। उसकी पत्नी हिना आठ माह की गर्भवती थी। घर में उसका भरापूरा परिवार था। रविवार की रात आठ बजे परिवार में मौजूद सभी सदस्य एक साथ बैठकर खिचड़ी खाए। जबकि भोला और हिना अपना भोजन लेकर कमरे में चले गए। दोनों ने पूरा खाना भी नहीं खाया और सो गए। रात करीब साढ़े दस बजे हिना के बुलाने पर उसकी सास फूलवासी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी हुई। हालांकि कोई यह नहीं बता पा रहा कि दोनों की मौत कैसे और किन परिस्थिति में हुई। सोमवार की देर शाम को इनका विसरा सुरक्षित किया गया है। जिसे जांच के लिए विधिविज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed