फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शट डाउन लेने के बाद भी उतरा करंट, युवक झुलसा, जाम लगाया

शट डाउन लेने के बाद भी उतरा करंट, युवक झुलसा, जाम लगाया

Tue, 29 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शट डाउन लेने के बाद भी उतरा करंट, युवक झुलसा, जाम लगाया

विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र से के गांव लग्गूपुर निवासी प्राइवेट लाइनमैन सोमवार दोपहर उपकेंद्र पवई से शटडाउन लेने के बाद गांव में ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहा था। अचानक बिजली आने से झुलस कर नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं भड़के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ पवई तिराहे पर जाम लगा दिया। एसओ ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। मां की तहरीर पर उपकेंद्र के संविदाकर्मी मनोज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पवई थाना क्षेत्र के गांव लग्गूपुर निवासी राकेश (23) पुत्र अच्छेलाल गांव की बिजली खराब होने पर डेढ़ किमी दूर उपकेंद्र पवई शटडाउन लेने के लिए गया। केंद्र पर तैनात मनोज से शडडाउन लेने के बाद वहां बोर्ड लगाने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे वो गांव में आकर खंभे पर फ्यूज जोड़ने के लिए चढ़ा था। इस दौरान अचानक बिजली आ गई। करेंट लगने से राकेश के शरीर में आग लग गई और खंभे से नीचे आ गिरा। आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पहुंचे और उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने पवई तिराहे पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि राकेश ने उपकेंद्र पर जाकर शट डाउन लिया था। इसके बाद भी केंद्र पर तैनात संविदा कर्मी मनोज कुमार ने बिजली छोड़ दी। उन्होंने बताया कि राकेश का मनोज के साथ रुपयों के लेनदेन का विवाद था। ग्रामीणों ने बताया कि उपकेंद्र पर एसडीओ और जेई की भी तैनाती है, लेकिन कोई भी केंद्र पर नहीं आता है। उन्होंने मनोज को घटना के लिए जिम्मेदार बताकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। जाम और वाहनों की कतार लगने की सूचना पाकर एसओ राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। वहीं, मौके पर पहुंचे सीओ फूलपुर संतोष सिंह और एसडीएम दिनेश गुप्ता ने पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed