फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   crime in UP Two people shot after chased people injured screamed after seeing blood accused searched

UP के इस जिले में दुस्साहस: दो लोगों को दौड़ाकर मारी गोली, खून से लथपथ परिजनों को देख निकली चीख; आरोपी की तलाश

Sun, 11 May 2025 11:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 11 May 2025 11:23 AM IST
सार

UP Crime: विवाद में मनबढ़ ने अपने दो पट्टीदारों को गोली मार दी और माैके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश के लिए चार टीमें लगा दी गई थीं।

विज्ञापन
crime in UP Two people shot after chased people injured screamed after seeing blood accused searched
अस्पताल में घायल से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Crime News Azamgarh: आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र के शाहपुर में सेप्टिक टैंक निर्माण को लेकर पट्टीदारों के बीच हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में पटीदारों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को एक पटीदार ने विवादित जमीन में सेप्टिक टैंक का निर्माण कराने की कोशिश शुरू कर दी। इस बात का दूसरे पटीदार ने विरोध किया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इसी बीच एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फायरिंग में अभिषेक सिंह (24) और बृजमोहन (42) घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेंद्र लाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है, पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। जल्द से जल्द अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed