फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Craftsman Mahendra Prasad Prajapati will get state award

शिल्पकार महेंद्र प्रसाद प्रजापति को मिलेगा राज्य पुरस्कार

Tue, 22 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Craftsman Mahendra Prasad Prajapati will get state award
निजामाबाद में कला कृति बनाते हस्तशिल्प कलाकार महेंद्र प्रसाद। - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। कस्बे के शिल्पकार महेंद्र प्रसाद प्रजापति को राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। महेंद्र प्रसाद प्रजापति ने बताया कि ये जानकारी उन्हें उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के हस्तकला अनुभाग द्वारा भेजे गए पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई है। परिवार में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

निजामाबाद की ब्लैकपाटरी (मिट्टी के बर्तन बनाने की कला) पूरे विश्व में अपनी पहचान रखती है। आए दिन शिल्पकारों द्वारा नई-नई कलाकृति को बनाकर उद्योग निदेशालय भेजा जाता है। इसी आधार पर उन्हें चयन कर पुरस्कार दिया जाता है। निजामाबाद के महेंद्र प्रसाद प्रजापति को ब्लैक पाटरी का मटका और डिनर सेट बनाने के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रमाण पत्र के साथ 30 हजार का चेक भी दिया जाएगा। महेंद्र प्रसाद प्रजापति को कई पुरस्कार अब तक दिए जा चुके हैं। एक और पुरस्कार मिलने से परिवार में खुशी की लहर है। महेंद्र प्रसाद प्रजापति दीयों का कारोबार भी करते हैं। यह लगभग 30 किस्म के दीये बनाकर कई प्रांतों में बिकने के लिए व्यापारियों के माध्यम से भेजते हैं। महेंद्र प्रसाद प्रजापति द्वारा अभी हाल ही में नई तीन कलाकृति ब्लैक पाटरी की कलाकृतियां बनाकर उद्योग निदेशालय भेजी हैं, जिसकी काफी सराहना की जा रही है। इसमें टी-लैंप, हाथी और मछली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed