फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CPI protests on various demands on the anniversary of Quit India Movement Day

भारत छोड़ो आंदोलन दिवस की वर्षगांठ पर भाकपा माले ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

Sun, 09 Aug 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
CPI protests on various demands on the anniversary of Quit India Movement Day
आजमगढ़। भारत छोड़ो आंदोलन दिवस की वर्षगांठ पर भाकपा माले से संबद्ध समस्त संगठनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रोजगार की गारंटी करो के नारे के साथ भाकपा (माले), एआईसीसीटीयू, इनौस, आइसा आदि संगठनों ने भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर जिलेभर के गांवों में धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र भेजा। अभा. किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने कहा कि सब कुछ बेचने पर उतारू सरकार की गिद्ध दृष्टि अब खेती किसानी पर पड़ गई है। तीनों कृषि अध्यादेश खेती पर कारपोरेट्स के कब्जे के लिए लाए गए हैं। मांगपत्र के जरिए तीनों कृषि अध्यादेश रद्द करने, श्रम कानूनों को बहाल करने, नई शिक्षा नीति वापस लेने सहित विभिन्न मांगें की। कार्यक्रम में जयप्रकाश नारायण, विनोद सिंह, बसंत, रामजीत, राजेंद्र प्रसाद, सुदर्शन, रामकृष्ण यादव, बृजेश नारायण, चंदू, मुराली, राजेन्द्र यादव, लालचंद निषाद, राम सुधार, हरिचरन, रतन व वेदप्रकाश सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed