फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cousin brother-in-law attacked stabbed young man in night arrested azamgarh up

यूपी: रात में चचेरे साढू ने युवक पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2021 01:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 Jan 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
Cousin brother-in-law attacked stabbed young man in night arrested azamgarh up
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गांव निवासी एक युवक पर उसके चचेरे साढू ने चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं युवक के चचेरे साढू को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के कुछ घंटे पूर्व ही घायल युवक मुंबई से वापस लौटा था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी मृत्युंजय उर्फ विक्की सिंह(30) पुत्र गोपाल सिंह मंगलवार की शाम मुंबई से वापस घर लौटा था। रात में खाना खाने के बाद वह अपने घर के दूसरे तल पर स्थित कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन


रात में लगभग एक बजे उस पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मृत्युंजय के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और हमलावर को पकड़ लिया। वहीं घायल मृत्युंजय को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी मेंहनगर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमला करने वाला युवक कोई और नहीं बल्कि मृत्युंजय का चचेरा साढू था। उसका नाम अरूण सिंह पुत्र बब्बन सिंह है। जो मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव का रहने वाला है। वह रात में ही बाइक से मानपुर पहुंचा था और घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर ही अपनी बाइक सरसों के खेत के पास खड़ी कर थी।

इसके बाद पैदल ही मृत्युंजय के घर पहुंच गया और उस पर रात में ही हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हमलावर अरूण को यूपी 112 पुलिस को बुला कर उनके हवाले कर दिया। घटना का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन घायल मृत्युंजय ने बताया कि एक साल पहले उसका चचेरा साला अरूण उसके घर आया था।

उसका रहन सहन ठीक नहीं था, जिस पर मैने उसे डांट दिया था। संभवत इसी से नाराज होकर उसने उस पर हमला किया हो। घायल युवक मंगलवार को ही मुंबई से वापस लौटा था और मायके गई पत्नी को एक-दो दिन में लेने ससुराल जाने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed