फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Counting of 80 tables for counting of votes in Navodaya Vidyalaya

नवोदय विद्यालय में मतगणना को लगाए गए 80 टेबल

Fri, 30 Apr 2021 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Counting of 80 tables for counting of votes in Navodaya Vidyalaya
सगड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 19 अप्रैल को हुए मतदान के बाद दो मई को मतगणना सभी विकास खंडों पर होगी। अजमतगढ़ विकास खंड की मतगणना नवोदय विद्यालय जीयनपुर में होनी है। मतगणना के लिए कुल 80 टेबल लगाए गए हैं। जिन पर एक बार 400 से अधिक मतगणना कर्मी मतपत्रों की गणना करेंगे। अजमतगढ़ विकास खंड में कुल 20 न्याय पंचायत हैं। जिसमें प्रधान पद 101, बीडीसी पद 113 और महाप्रधान के चार पद हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 1200 से अधिक पद हैं। दो मई सुबह आठ बजे से सभी पदों के लिए मतगणना की जाएगी। मतगणना के लिए न्याय पंचायत वार चार-चार टेबल लगाए जाएंगे। हर टेबल पर पांच मतगणना कर्मी लगाए गए हैं। अजमतगढ़ ब्लाक में कुल 20 न्याय पंचायत हैं। इस प्रकार देखा जाए तो कुल 80 टेबल पर मतगणना होगी। इस हिसाब से 400 से अधिक एक बार में मतगणना कर्मी मतगणना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed