फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Councilors handing over leaflets to SP MP Virendra Singh. Source:-Aware Reader

Azamgarh News: 20 वर्ष में बनवाए चार पासपोर्ट, गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Councilors handing over leaflets to SP MP Virendra Singh. Source:-Aware Reader
- आखिर पुलिस व एलआईयू को क्यों नहीं लगी भनक
विज्ञापन

- आजमगढ़ से तीन और गोरखपुर से एक पासपोर्ट जारी
फोटो संख्या---21 व 22
एक व्यक्ति ने पुलिस व लोकल इंटेलीजेंस को बड़ी चुनौती दी। आजमगढ़ जिले के तीन थाना क्षेत्रों से तीन पासपोर्ट व गोरखपुर जिले से एक पासपोर्ट बनवाया। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि पुलिस व एलआईयू टीम को कैसे चकमा देकर निकला गया। यह घटना पुलिस व एलआईयू की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। उक्त मामला सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आया तो पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शुक्रवार को आरोपी को लाटघाट बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खान को सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोड़रा गांव निवासी प्रभुनाथ यादव द्वारा चार पासपोर्ट अलग-अलग पता पर बनवाया गया है। इसे लेकर चौकी प्रभारी लाटघाट उप निरीक्षक जाफर खान ने मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन

एक पासपोर्ट लखनऊ से 13 जून 1996 जन्म तिथि एक सितंबर 1976 में मोहम्मदपुर कोड़रा पोस्ट डिघवनिया काजी थाना जीयनपुर के पते पर जारी हुई। दूसरा पासपोर्ट 10 जून 2002 को जन्म तिथि एक सितंबर 1976 ग्राम चक्की हाजीपुर थाना रौनापार आजमगढ के पते पर जारी हुआ। तीसरा पासपोर्ट दो जुलाई 2009 जन्म तिथि दो अप्रैल 1975 बदला नाम दीनानाथ यादव मझवलिया थाना बडहलगंज जिला गोरखपुर के पते पर जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चौथा पासपोर्ट 14 जून 2016 को जन्म तिथि एक जनवरी 1964 पता ग्राम चुटही थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ के पते पर जारी किया गया है। उक्त प्रकरण की जांच मेरे द्वारा पूर्व की गई थी जिसकी जांच आख्या क्षेत्राधिकारी सगड़ी को भेजी गयी थी। एसपी ग्रामीण चिराग जैन के निर्देश पर उक्त प्रकरण में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोड़रा गांव निवासी प्रभुनाथ यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी प्रभुनाथ को लाटघाट बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फर्जी पासपोर्ट को बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed