फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Correct the deficiencies in the jail, give information to the prisoners

Azamgarh News: जेल में कमियों को दुरुस्त करें, बंदियों को दें जानकारी

Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Correct the deficiencies in the jail, give information to the prisoners
आजमगढ़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय धनंजय कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। उन्हाेंने जेल में मिली कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम जिला कारागार में नियुक्त पराविधिक स्वयंसेवकों का अभिलेख निशुल्क कानूनी अधिवक्ता से संबंधित रजिस्टर जेल विजिटर रजिस्टर इत्यादि का निरीक्षण किया। इसमें पाया कि कार्यवाही रजिस्टर में सूचनाओं की अद्यतन स्थिति दर्ज नहीं है, जिस पर संबंधित को सूचनाओं की अद्यतन स्थिति दर्ज किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जेल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जेल में स्थापित सुझाव पेटिका से सभी बंदियों को अवगत कराएं तथा यह बताएं कि यदि किसी भी बंदी को कोई समस्या आ रही है तो वह अपना पत्र सुझाव पेटिका में डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अपील रजिस्टर में पाया गया कि सभी सिद्धदोष बंदियों की अपील उच्च न्यायालय में दाखिल की गयी है, जिसमें से अभी तक कुछ बंंदियों की जेल अपील संख्या प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति से पत्राचार कर व जेल अपील संख्या प्राप्त कर संबंधित बंदी को अवगत कराए तथा जेल अपील संख्या को रजिस्टर में भी दर्ज कराएं।
निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि कारागार में आने वाले बंदियों के टिकट पर निजी अभिलेख लीगल एड डिफेंस काउंसिल का नाम अंकित कर उसका इंद्राज लीगल एड क्लीनिक में उपलब्ध कराएं।

इस मौके पर जेल अधीक्षक आदित्य कुमार, डिप्टी जेलर अंकित कुमार, डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह, आशीष कुमार राय, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed