फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona's meter explosion in the district, both infected and death reduced

जिले में धड़ाम हुआ कोरोना का मीटर, संक्रमित व मौत दोनो हुए कम

Wed, 19 May 2021 09:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Corona's meter explosion in the district, both infected and death reduced
आजमगढ़। जिले में कोरोना का मीटर धड़ाम हो गया है। बुधवार को जिले में जहां संक्रमितों की संख्या में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई तो वहीं मौत पर भी ब्रेक लगता नजर आया। नए संक्रमितों की संख्या में कमी पर स्वास्थ्य महकमे ने भी राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बीते एक सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। बुधवार को 3380 लोगों की जांच की गई। जिसमें मात्र 19 की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। यह जिले के लिए काफी राहत की बात है। उन्होंने बताया कि निश्चित तौर पर कोरोना कर्फ्यू के चलते यह स्थिति जिले में देखने को मिल रही है। बुधवार को मिले 19 पॉजिटिव केस के बाद जिले में अब तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 17417 पर पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस में भी बुधवार को कमी आई। बुधवार को एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर एक हजार के अंदर 915 पर पहुंच गई। जिले में जहां संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है तो वहीं बुधवार को मेडिकल कालेज से भी अच्छी सूचना ही मिली है। बुधवार को मात्र एक मरीज की ही मौत हुई थी। नोडल डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में जिले में जो एकमात्र मौत हुई है वह भी मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का रहने वाला था। 70 वर्षीय वृद्ध सोमवार की रात नौ बजे भर्ती कराया गया था और मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed