{"_id":"60825577d101ce787c4ec9f4","slug":"corona-s-havoc-corona-raised-father-s-arms-before-daughter-s-pickup-married-on-april-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : बेटी की डोली उठने से पहले कोरोना ने उठाई पिता की अर्थी, 26 अप्रैल को थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर : बेटी की डोली उठने से पहले कोरोना ने उठाई पिता की अर्थी, 26 अप्रैल को थी शादी
Fri, 23 Apr 2021 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
आजमगढ़ के मातबरगंज मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे। कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 26 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी थी।
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण लोगों की खुशियों को ग्रहण लगा रहा है। लोगों की खुशियां गम में बदल रही हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है नगर के मातबरगंज मुहल्ले में। बैंक में मैनेजर की बेटी की शादी 26 अप्रैल को तय थी। शादी की तैयारियों में पूरा परिवार मशगूल था। पूरा परिवार शादी में जरूरत पड़ने वाले सामानों की खरीदारी करने में जुटा हुआ था। तभी पिता कोरोना संक्रमित हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर स्थित एल थ्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई । सूचना मिलते ही परिवार में व्याप्त खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू व अविवाहित पुत्री को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन