फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona patient reached the hospital in critical condition

Azamgarh News: कोरोना मरीज गंभीर हाल में अस्पताल पहुंची

Fri, 14 Apr 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Corona patient reached the hospital in critical condition
बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कालेज में एक गंभीर हाल में कोरोना संक्रमित महिला पहुंची। आनन-फानन में मेडिकल कालेज प्रशासन पॉजिटिव महिला के इलाज जुट गया।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के डॉ. नियाज हसन ने बताया कि जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली लगभग 55 वर्षीय महिला इलाज के लिए बृहस्पतिवार को वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में गई थी। जहां कोरोना की जांच होने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। महिला की हालत गंभीर है और उसे वाराणसी से आजमगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को लगभग तीन बजे वह मेडिकल कालेज पहुंची। जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आई महिला शुगर, हाईपरटेंशन, गुर्दा रोग से ग्रसित है और उसकी सांस भी ज्यादा फूल रही है। कालेज प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और महिला का इलाज शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के इस सत्र की यह पहली मरीज है। मेडिकल कालेज में वर्तमान में 100 बेड की व्यवस्था है। जरूरत के अनुसार यहां 400 और बेड भी बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed