फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona investigation could not start at railway and bus station

Azamgarh News: रेलवे व बस स्टेशन पर नहीं शुरू हो पाई कोरोना की जांच

Sun, 16 Apr 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation could not start at railway and bus station
कोरोना को लेकर सतर्कता में स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। जबकि प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मरीज जिले में मिल रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, सार्वजनिक स्थानों पर रेंडम जांच शुरू नहीं हो सकी है। रोजाना बड़ी संख्या में दिल्ली व अन्य राज्यों से लोग आजमगढ़ आ रहे हैं, जिनसे संक्रमण फैलने का डर है।जिले में कोरोना संक्रमण की नई लहर की रफ्तार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अब जिले में कहर बरपाना शुरु कर दिया है। दो गंभीर मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है तो वहीं शनिवार को छह नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव केसों की संख्या 12 हो गई है। जिसमें दस मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग मॉक ड्रिल कर अपनी क्षमता परखने के साथ सुधार के दावे कर रहा है। मगर यह दावे कागजी नजर आ रहे हैं। इसकी बानगी आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर दखने को मिल रही है। यहां जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। यही हाल रोडवेज बस अड्डे का है। यहां पर भी कोरोना संक्रमण की जांच नहीं हो रही है। बस व ट्रेन में सफर से लेकर वेटिंग हाल में नियमों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन

-----------------
मास्क पहनने वालों को ही मिलेगी बस स्टेशन पर एंट्री
आजमगढ़। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। यदि आपने मास्क नहीं लगाया है तो बस स्टेशन पर यात्रियों को एंट्री नहीं दी जाएगी। उक्त आदेश आजमगढ़ के आरएम मनोज बाजपेयी ने जारी कर दिए है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को आदेश जारी किया जाएगा। इसके बाद ही यहां जांच की व्यवस्था हो पाएगी। उन्होंने कहा कि जांच की व्यवस्था के लिए हमारे द्वारा भी पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed