{"_id":"5f624dba8ebc3e9ae40efe56","slug":"corona-infection-took-teacher-s-life-found-40-new-infected-in-azamgarh-azamgarh-news-vns547666011","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण ने ली शिक्षिका की जान, 40 नये संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण ने ली शिक्षिका की जान, 40 नये संक्रमित मिले
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बुधवार को कोरोना संक्रमण से जहां तहबरपुर की एक शिक्षिका की मौत हुई है, वहीं, 40 नये संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को 23 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अभी तक कुल 3975 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 3380 स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 58 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 533 पहुंच गई है। रिकवरी दर 85 फीसद के आसपास है। अब तक 82 मरीजों की मौत हुई हैं।
जनपद में बुधवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में कोतवाली जीयनपुर में तीन पुलिसकर्मी, मेहनाजपुर में एक, अहरौला के उदैना में एक, सलेमपुर सुल्तानपुर में एक, पवई थाने में दो पुलिसकर्मी, बहाउद्दीनपुर में चार, हरैया के चांदपट्टी में एक, रानी की सराय मझगावां में एक, कोयलसा के देउरपुर में एक, अतरौलिया के मदियापार में चार, पुलिस चौकी इमिलिया में एक, सठियांव चीनी मिल में एक, अमारी में एक, जहानागंज के भुजुही में एक, डिग्री कालेज कोयलसा में दो, जुगुली ठेकमा में एक, फूलपुर के कुशलगांव में एक, हरैया के बरडीहा में छह, अहरौला में एक, शहर के राहुलनगर मड़या में एक, चंडी सड़क पर एक, हरवंशपुर में एक, अराजीबाग में एक, सिधारी के यमुनागर में एक, पल्हनी में एक, गिरधरपुर में एक संक्रमित मिला है।
कोरोना संक्रमण से एक और मौत
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मधशिया निवासी 50 वर्षीय महिला सेहदा में परिषदीय विद्यालय में अध्यापक थीं। 14 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था। शिक्षिका की हालत गंभीर थी और वो शुरू से ही वैंटीलेटर पर थीं। बुधवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार दाह संस्कार कराया जाएगा। जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 82 पहुंच गई है।