फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona in Azamgarh: Corona infection kills three, including city businessman

Corona in Azamgarh : कोरोना संक्रमण से शहर के व्यापारी समेत तीन की मौत, हड़कंप

Mon, 10 Aug 2020 10:05 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 10 Aug 2020 10:05 PM IST
सार

  • जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32 पहुंची

विज्ञापन
Corona in Azamgarh: Corona infection kills three, including city businessman
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हुई है। मरने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग शहर के प्रमुख व्यापारी और मोहल्ला कटरा (पुरानी सब्जी मंडी) के रहने वाले थे। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। इसकी जानकारी होते ही व्यापारियों में शोक की लहर छा गई ।

विज्ञापन

वहीं, चक्रपानपुर मेडिकल कालेज में कांस्टेबल सहित दो मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण से जनपद में अभी तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के मोहल्ला कटरा निवासी प्रमुख व्यवसायी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष के पति की तबियत खराब होने पर उनको इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पांच अगस्त को हुई जांच में उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई थी। 
विज्ञापन



उन्हें वहीं आइसोलेट किया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी पुष्टी उनके पुत्र ने की है। मौत की सूचना जनपद पहुंचते ही शोक की लहर छा गई। वो शहर के जाने-माने व्यापारी थे। वहीं, चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती एक कांस्टेबल सहित कोरोना संक्रमित दो मरीजों की सोमवार शाम को मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी द्वितीय डॉ. नियाज हसन ने बताया कि मूल रूप से बलिया जनपद के निवासी एवं कप्तानगंज थाने में तैनात 55 वर्षीय कांस्टेबल की दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में हो रहा था। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में छह अगस्त की शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। 

सोमवार की शाम 7.15 बजे उनकी मौत हो गई। वहीं, अतरौलिया क्षेत्र के हरदिया निवासी कोरोना संक्रमित 45 वर्षीय को गंभीर अवस्था में सोमवार की शाम आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शाम 7.30 बजे उनकी मौत हो गई। डॉ. नियाज हसन ने बताया कि इसकी सूचना मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है। जनपद में कोरोना से अभी तक 32 लोगों की मौत हुई है।

ट्रूनॉट से रिपोर्ट पॉजिटिव, आरटी-पीसीआर में निगेटिव, महिला की मौत

सरायमीर के ठठेरी बाजार निवासी एक महिला (41) की भी रविवार को लखनऊ में मौत हो गई है। पांच अगस्त को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई ट्रूनॉट मशीन से हुई जांच में उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई थी। वहीं, उनका इलाज भी चल रहा था। 

उसी दिन लिए गए सैंपल की अगले दिन आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट आई तो निगेटिव रही। महिला का शव सोमवार देर शाम घर पहुंचने वाला था। स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि आरटी-पीसीआर जांच को ही प्रभावी माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed