फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   corona in azamgarh

दोगुना हुआ कोरोना संक्रमण का खतरा...नहीं चेते तो पड़ेगा भारी

Sat, 09 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
corona in azamgarh
आजमगढ़। बाहरी प्रदेश से प्रवासियों का अनियमित तरीके से आगमन ने जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा दोगुना बढ़ा दिया है। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। इसका नतीजा रानी की सराय में मिले कोरोना पाजीटिव मरीज के रूप में सामने आ चुका है।
विज्ञापन

गुरुवार को पटियाला से आई श्रमिक स्पेशल में 1234 लोग आए। इससे पहले भी 500 से ज्यादा लोगों को बसों से लाया गया है। पहले इन लोगों को शेल्टर होम में 14 दिन के लिए क्वारंटीन रखा जाता था। नये नियमों के तहत इन्हें सीधे होम क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं, इन लोगों को अलावा काफी संख्या में लोग रोजाना पैदल, साइकिल, बाइक और ट्रक से घरों को पहुंच रहे हैं। गांव से इनके बारे में जानकारी मिल जा रही है तो ठीक है अन्यथा ये वैसे ही गांवों में रह रहे हैं। गुरुवार को रानी की सराय में भी एक परिवार ऐसे ही दिल्ली से पहुंच गया। चार पहिया वाहन से ये परिवार दिल्ली से यहां तक आया। किसी को कोई रोका-टोक नहीं है। गांव पहुंचने पर पता चला कि उक्त परिवार का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव है। बृहस्पतिवार को ही एक और कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ गया है। ये स्थिति स्पष्ट करने के लिए काफी है कि जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

- पुलिस को पहले भी सीमा पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बाहर से अपने संसाधनों से आने वालों को रोककर इनके बारे में एसडीएम और सीएचसी प्रभारी को बताने को कहा गया है। एक बार फिर पुलिस को इस बारे में निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed