फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   corona

12 पुलिसकर्मियों समेत 57 नये पॉजिटिव मिले

Mon, 21 Sep 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona
आजमगढ़। जनपद में रविवार को 12 पुलिसकर्मियों समेत 57 संक्रमित मिले हैं। 84 संक्रमित मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। शनिवार को 60 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अभी तक कुल 4184 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 3606 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 515पहुंच गई है। रिकवरी दर 86 फीसद के आसपास है। अब तक 84 मरीजों की मौत हुई हैं। जनपद में रविवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में बरदह थाने में सात, तहबरपुर थाने में दो, थाना तहबरपुर में तीन समेत कुल 12 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले है।गगौर में एक, ककरही में एक, सेखवलिया में एक, बांसगांव में एक, बिजरवा जीयनपुर में एक, बस्ती भुजबल में एक, मेहनाजपुर बोरमा में एक, बिंद्राबाजार में एक, परशोत्तमपुर में दो, भरपूर में एक, करन्हुआ में एक, विसईपुर अहरौला में एक, शेखपुर पिपरी में एक, टेकमा के बावनपार में आठ, अतरौलिया में दो, रानी की सराय के कोटवा में एक, रुदरी मोड़ पर एक, चादपट्टी फत्तेपुर में दो, चालाकपुर में एक, जाहानागंज के लपसीपुर में एक, बिलरियागंज के वरना जगदीशपुर में एक संक्रमित मिला है। शहर के सिविल लाइंस में एक, निरालानगर में एक, कोलपांडेय में एक, सिधारी के हजारीबाग में एक, सिधारी में एक, रैदोपुर माडल शॉप में दो, पुराना पुल सिधारी में एक, पड़री परानपुर में दो, सर्फुद्दीनपुर में एक, जयरामपुर गोपालपुर में एक संक्रमित मिला है। ाजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती बउवापार के 42 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की शनिवार की रात मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि ट्कमा ब्लाक के बरदह थाना क्षेत्र के बउवापार निवासी व्यक्ति को शनिवार की शाम गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उसके बाद भी बचाया नहीं जा सका। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। जनपद में कोरोना सें अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed