फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Controversy over burial of dead body

Azamgarh News: शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद

Mon, 04 Nov 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Controversy over burial of dead body
अमिलो। सठियांव गांव में कब्रिस्तान की जमीन के विवाद ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। सोमवार की सुबह जोगी बस्ती के एक पक्ष ने एक शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान में गड्ढा खोदना शुरू किया, तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध करते हुए रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्ष चौकी पहुंचे। यहां लेखपाल खुशी सिंह भी मौजूद थीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन

मामला उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार धन्वंता के सामने पहुंचा। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया कि पहले से जहां शवों को दफन किया जाता रहा है, वहीं करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम सभा द्वारा प्रस्तावित गाटा संख्या 68 की जमीन का सीमांकन करवाकर उसे कब्रिस्तान के नाम पर आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सठियांव में जोगी बस्ती के लोग पुलिस चौकी के पास शवों को दफनाते आ रहे थे। जैसे-जैसे आबादी बढ़ी, जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष का दावा है कि कब्रिस्तान की जमीन गाटा संख्या 292 में है, जबकि दूसरा पक्ष इसे गाटा संख्या 293 का हिस्सा मानता है। इस विवाद के कारण कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर विवाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अमित राय ने कहा कि राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ है। ग्राम पंचायत ने गाटा संख्या 68 को कब्रिस्तान के लिए प्रस्तावित किया था, पर उसका सीमांकन नहीं कराया गया। इसके साथ ही, लेखपाल की ओर से दोनों पक्षों को अलग-अलग जानकारी देने से भ्रम है। सोमवार को जब्बार पुत्र सफ्फर का निधन हो गया। जब परिजन शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदने गए, तो विरोध किया गया। इसके बाद उप जिलाधिकारी के यहां मामला पहुंचा। उनके निर्देश पर जहां गड्ढा खोदा जा रहा था, वहीं पर शव दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed