फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Control over incidents of murder, robbery, rape: DIG

हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाओं पर करें कंट्रोल: डीआईजी

Tue, 12 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Control over incidents of murder, robbery, rape: DIG
आजमगढ़। पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र कार्यालय में मंगलवार को तीनों जिलों के एसपी के साथ डीआईजी ने बैठक की। जिसमें उन्होंने हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसे अपराधों पर लगाम लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने परिक्षेत्र के तीनों जिलों में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर अवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि हर तरह के अपराध पर लगाम हमारा दायित्व है। हत्या, लूट, छिनैती, दुष्कर्म के घटनाएं न होने पाए इसके लिए बीट पुलिसिंग को सक्रिय करें। अपराध पर लगाम लगाने को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने व गैंगेस्टर में पाबंद अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल जाने की कार्रवाई करने का भी उन्होंने परिक्षेत्र के तीनों पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया। कहा कि पंचायत आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण कराने के लिए अभी से कवायद शुरू कर दें। ग्रामवार मीटिंग कर के सभी संभावित उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के साथ ही एसपी मऊ व एसपी बलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed