फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Contact routes of more than two dozen villages submerged in flood water

बाढ़ के पानी में डूबे दो दर्जन से अधिक गांवों के संपर्क मार्ग

Tue, 20 Sep 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Contact routes of more than two dozen villages submerged in flood water
जीयनपुर कोतवाली परिसर में मंगलवार को शांति समिति के बैठक में शामिल लोग।संवाद - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बदरहुंआ और डिघिया दोनों गेजों पर घाघरा लाल निशान से लगभग एक मीटर ऊपर बह रही है। दो दर्जन से अधिक गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गए। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में 30 नावों को लगाया गया है। स्कूल के बच्चे जान जोखिम में डाल कर स्कूल पहुंच रहे हैं। 24 घंटे में बदरहुंआ गेज पर 42 सेमी. और डिघिया गेज पर 32 सेमी बढ़ाव दर्ज किया गया। बदरहुंआ गेज पर सोमवार को जलस्तर 72.08 मीटर दर्ज किया गया था। मंगलवार को 42 सेमी बढ़कर 72.50 मीटर हो गया है। वहीं डिघिया नाले पर सोमवार को जलस्तर 71.35 मीटर था। मंगलवार को 32 सेमी बढ़कर 71.67 मीटर हो गया है। अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि की आशंका जताई जा रही। तीन गैराजों से घाघरा में 296037 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गिरजा बैराज से 159570, शारदा बैराज से 135054 और सरयू बैराज से 1413 क्यूसेक पानी घाघरा में छोड़ा गया है। देवारा क्षेत्र में घाघरा अपना पांव पसारती जा रही है। बता दें कि बाढ़ से निपटने के लिए कुल 10 बाढ़ चौकियां महुला गढ़वल बांध पर स्थापित की गई हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव पानी से प्रभावित हो गए हैं। फिर भी बाढ़ चौकियां निष्क्रिय बनी हुई हैं। बाढ़ के पानी से होकर छात्र स्कूल पहुंच रहे हैं। बुधवार से पानी का घटना शुरू हो सकता है। चक्की, देवारा खास राजा, बांका, बुढ़नपट्टी, शाहडीह,भदौरा, अभनपट्टी, मानिकपुर आदि गांव पूर्ण रूप से पानी से घिरा है। घाघरा के बाढ़ से देवारा चक्की पूर्ण रूप से प्रभावित है। यह गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया है। देवारा खास राजा गांव की करीब 15 से 20 बस्तियां प्रभावित हो गई हैं। जलस्तर बढ़ने से शाहडीह, मानिकपुर, मकरंद,भदौरा तालुका नैनीजोर, मानिकपुर,सोनौरा,आराजी अजगरा मगर्वी,अजगरा मगर्वी,अमन पट्टी आदि गांवों के संपर्क मार्ग डूब चुके हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में 30 नावें लगाई गई हैं। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। संपर्क मार्ग की समस्या है। बाकी अभी कोई समस्या नहीं है। बाढ़ से प्रभावित गांवों में परेशानियों का समाधान तत्काल कराया जाएगा।
विज्ञापन

राजीव रतन सिंह, एसडीएम सगड़ी।

देवारा क्षेत्र के मंगलवार को हाजीपुर पुल पर जमे बाढ़ के पानी के बिच से हो कर रोज मर्रा के काम पर जा?

देवारा क्षेत्र के मंगलवार को हाजीपुर पुल पर जमे बाढ़ के पानी के बिच से हो कर रोज मर्रा के काम पर जा?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed