फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Consumers will be able to pay electricity bill at home, will get receipt

Azamgarh News: उपभोक्ता घर पर जमा कर सकेंगे बिजली बिल, मिलेगी रसीद

Thu, 18 Apr 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Consumers will be able to pay electricity bill at home, will get receipt
आजमगढ़। लाइन में खड़ा होकर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को अब उससे छुटकारा मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता घर पर बिल निकालने के लिए जाने वाले मीटर रीडरों के यहां अपना बिजली बिल जमा कर सकते हैं। मीटर रीडर उपभोक्ता को जमा रसीद भी देंगे।
विज्ञापन

जिले में विद्युत वितरण के छह खंड हैं। इसके अंतर्गत विभिन्न भार के 6.90 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए विभागीय काउंटरों पर लाइन में लगना पड़ता है। कई बार तो ऐसा होता है कि सर्वर खराब होने से लाइन में लगे उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ता है। इसके अलावा करीब 80 प्रतिशत उपभोक्ता नियमित अपने बिजली बिलों को जमा नहीं करते हैं। इन सब समस्याओं को देखते हुए विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए लाइन नहीं लगनी पड़ेगी। घरों पर बिजली बिल निकालने जाने वाले मीटर रीडरों के यहां उपभोक्ता अपना बिल भी जमा कर सकेंगे। सभी वितरण खंडों में प्राइवेट कंपनी के माध्यम से विभाग ने 500 मीटर रीडर रखे हुए है। बिल जमा करने पर मीटर रीडर मोबाइल प्रिंटर से जमा रसीद निकाल कर देंगे।
विज्ञापन

एसडीओ नगर संदीप प्रजापति ने बताया कि उपभोक्ताओं को घर पर बिजली बिल उपलब्ध कराने के लिए निजी कंपनी के 500 मीटर रीडर रखे गए हैं। उपभोक्ता अब इनको घर पर ही बिजली बिल जमा कर सकते हैं। इसकी उपभोक्ताओं को मौके पर ही रसीद भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed