फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Consumers demonstrated against bank employees

बैंक कर्मचारियों के विरोध में उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Feb 2022 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Consumers demonstrated against bank employees
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा कोयलसा में तैनात कर्मचारियों की उदासीनता और लापरवाही के विरोध में बुधवार की शाम उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर बैंक कर्मचारियों में सुधार नहीं हुआ तो वह रोड पर उतर कर बृहद धरना- प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर समाजसेवी गुडलक सिंह, राजकुमार गुप्ता, हर्ष गुप्ता, रामप्रसाद सोनकर, संतोष, देवानंद ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को अपना पैसा निकालने और जमा करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। एक ही काम के लिए सैकड़ों बार बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है। कर्मचारियों द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जाता है। इसकी शिकायत कई बार टोल फ्री नंबर पर की गई लेकिन कर्मचारियों के रवैये में कोई सुधार नही आया। तीन बजे के बाद बैंक बंद कर देते हैं। ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी रामप्रसाद सोनकर का आरोप है कि उनके लड़के का लखनऊ में इलाज चल रहा है। बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक न होने के कारण जन सेवा केंद्र से पैसा नहीं निकल पा रहा है। इस संबंध में जब बैंक मैनेजर आनंद प्रकाश से बात किया गया तो उहोंने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते कर्मचारियों पर काफी वर्क लोड है। जिसके चलते ग्राहक असंतुष्ट हो जा रहे हैं। आगे से उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed