{"_id":"69e92b62e8d6c58c5e06cd9e","slug":"consumer-is-god-now-problems-will-be-solved-with-respect-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-149028-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता देवो भव:, अब सम्मान के साथ होगा समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता देवो भव:, अब सम्मान के साथ होगा समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
आजमगढ़। विद्युत निगम ने अपने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए नई पहल शुरू किया है। उपभोक्ता देवो भव: की भावना से शिकायतों का समाधान होगा। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
जिले के करीब सात लाख उपभोक्ताओं को 80 बिजली घरों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। फाल्ट, ट्रांसफाॅर्मर जलने से आपूर्ति बंद, बिजली बिलों में गड़बड़ी आदि समस्याओं को लेकर उपभोक्ता कार्यालयों का चक्कर काटते हैंं। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि उपभोक्ता देवो भव: नई पहल शुरू है। इसका उद्देश्य शिकायतकर्ता उपभोक्ताओं के साथ सम्मानजनक और सकारात्मक व्यवहार कर उसके समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता अपनी शिकायतें सीधे मोबाइल के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता को अपना खाता संख्या और मोबाइल नंबर बताना अनिवार्य होगा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बिजली के तार टूटने या अन्य आपात समस्याओं की सूचना देने के लिए उपभोक्ता मोबाइल नंबर 8924001912 और 05462-297866 पर कॉल कर सकते हैं।
उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यूपीपीसीएल की ओर से उपभोक्ता देवो भव: की शु्रुआत की गई है। नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने वाले उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।-- घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
काम की बातें
फाल्ट, जले हुए ट्रांसफाॅर्मर और बिल की गड़बड़ियों जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा
शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता को अपना खाता संख्या और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा
सार्वजनिक स्थानों पर तार टूटने या अन्य आपात स्थितियों के लिए निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर:
8924001912, 5462-297866
विज्ञापन
जिले के करीब सात लाख उपभोक्ताओं को 80 बिजली घरों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। फाल्ट, ट्रांसफाॅर्मर जलने से आपूर्ति बंद, बिजली बिलों में गड़बड़ी आदि समस्याओं को लेकर उपभोक्ता कार्यालयों का चक्कर काटते हैंं। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि उपभोक्ता देवो भव: नई पहल शुरू है। इसका उद्देश्य शिकायतकर्ता उपभोक्ताओं के साथ सम्मानजनक और सकारात्मक व्यवहार कर उसके समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता अपनी शिकायतें सीधे मोबाइल के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता को अपना खाता संख्या और मोबाइल नंबर बताना अनिवार्य होगा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बिजली के तार टूटने या अन्य आपात समस्याओं की सूचना देने के लिए उपभोक्ता मोबाइल नंबर 8924001912 और 05462-297866 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यूपीपीसीएल की ओर से उपभोक्ता देवो भव: की शु्रुआत की गई है। नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने वाले उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।