फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction of shops in sports ground, notice

खेल मैदान में दुकानों का निर्माण, एडीए ने जारी की नोटिस

Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Construction of shops in sports ground, notice
आजमगढ़। शहर के बीच स्थित एसकेपी इंटर कॉलेज के मैदान में अवैध रूप से दुकानों के निर्माण के मामले में विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी की गई है। अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर डीएम ने एडीए सचिव को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद एडीए की ओर से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

एसकेपी इंटर कॉलेज के मैदान में दुकिानों के निर्माण का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी राजेश कुमार से की थी। आरोप लगाया था कि साजिश के तहत धनलाभ के लिए दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों और छात्रों में आक्रोश है। बताया कि दुकानों का निर्माण काफी पहले से कराया जा रहा है। शासनादेश के विरुद्ध हो रहे निर्माण पर उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक चम्पा मिश्रा ने वर्ष 2000 में अवैध निर्माण पर रोक लगा दी थी। अब फिर इसे शुरू कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर एडीए सचिव बैजनाथ ने मौके पर जाकर जांच की। जांच के दौरान दुकानों का निर्माण होते पाया गया, जिसे मौके पर रोक दिया गया। गुरुवार को एडीए की ओर से मामले में विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नोटिस भी जारी की गई है। एडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि जांच के दौरान बताया गया था कि यहां हास्टल का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन मौके से स्पष्ट था कि यहां 10 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को फिर निर्माण की शिकायत मिली थी। इसकी दोबारा जांच की गई, लेकिन शिकायत गलत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed