फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction of health center not completed even after release of funds

धन अवमुक्त होने के बाद भी नहीं पूरा हुआ स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

Thu, 14 Nov 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Construction of health center not completed even after release of funds
आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील के महुजा नेवादा में राजकीय निर्माण निगम की भदोही यूनिट द्वारा 302.94 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। पूरा धन अवमुक्त होने के बाद भी अभी तक 75 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है। दीदारगंज विधायक ने इस मामले को सदन उठाया तो शासन ने डीएम को पत्र भेजकर निर्माण पूर्ण कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे गए पत्र में अधीक्षण अभियंता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य भवन लखनऊ ने कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2007-08 में प्रदान की गई थी। निर्माण की मूल लागत 302.94 लाख थी। जो विभिन्न किश्तों में कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम वाराणसी यूनिट या वर्तमान में भदोही यूनिट को वर्ष 2009-10 तक अवमुक्त कर दी गई थी। जिसके सापेक्ष निर्माण इकाई द्वारा 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया है। साथ ही कार्य लगभग चार वर्ष से भी अधिक समय से बंद है। वहीं निर्माण ईकाई द्वारा अवगत कराया गया है कि उच्च स्तर के लिए गए निर्णय के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज अवशेष कार्य को निर्माण इकाई द्वारा बचत मद में उपलब्ध धनराशि से पूर्ण कराया जाना है। लेकिन लगभग 17 माह पूर्ण होने के बाद भी अधूरे निर्माण को कार्यदायी संस्था द्वारा शुरू नहीं किया गया है। इस प्रकरण को विधायक सुखदेव राजभर द्वारा सदन में उठाया जा चुका है। उन्होंने सीएमओ और डीएम को पत्र भेजकर स्वास्थ्य केंद्र के अधूरे निर्माण केे पूरा कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed