{"_id":"6aad8b47fcc12d74cf0323f8","slug":"protest-held-for-reservation-based-on-economic-grounds-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-157373-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मार्ग पर जुलूस निकालते सवर्ण समाज के लोग। स्रोत-संगठन
राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को सवर्ण समाज के लोगों ने कुंवर सिंह उद्यान में बैठक की। इसके बाद जुलूस निकाल नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
सवर्ण समाज के प्रतिनिधि शेषनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाते हुए कहा कि सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और विधिक विषयों पर प्रभावी ढंग से विचार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोग का गठन किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को समुचित और प्रभावी महत्व दिए जाने की भी मांग की। कहा कि सामाजिक न्याय की व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की स्थिति को भी पर्याप्त महत्व मिलना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से जारी किए गए नए नियमों की समीक्षा की मांग भी रखी। एससी/एसटी अधिनियम पर कहा कि कानून का उद्देश्य कमजोर वर्गों को सुरक्षा प्रदान करना है, लेकिन यदि किसी कानून के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आती हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी प्रावधानों पर भी विचार होना चाहिए। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद पांडेय, रमाशंकर सिंह आदि मौजूद थे।