फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction of Hajipur-Gola bridge stuck due to lack of budget

Azamgarh News: बजट की कमी से फंसा हाजीपुर-गोला पुल का निर्माण

Wed, 16 Oct 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Construction of Hajipur-Gola bridge stuck due to lack of budget
सगड़ी तहसील के हाजीपुर के पास घाघरा नदी पर हाजीपुर-गोला पुल का निर्माण पांच साल बाद भी अधूरा है। इस पुल को वर्ष 2019 में पूरा हो जाना था। मियाद समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। इस बीच निर्माणाधीन पुल की लागत काफी बढ़ गई। सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी ने पुनरीक्षित बजट की मांग की तो शासन ने पुल के निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदारों की रिपोर्ट तलब की है। वहीं सेतु निगम ने पुनरीक्षित बजट की मांग की है।
विज्ञापन

नवंबर 2017 में 230.87 करोड़ की लागत से 1273.88 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू हुआ था। पुल के निर्माण पर 115 करोड़, 41 लाख और एप्रोच मार्ग के लिए 115 करोड़, 33 लाख का बजट बना था। पुल का निर्माण मार्च 2019 तक पूरा होना था। लेकिन बजट की कमी से निर्माण रूक गया। कई सालों तक निर्माण रुकने के कारण पुल की लागत बढ़ गई तो कार्यदायी संस्था कीर ओर से 599.52 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट स्वीकृति के लिए शासन को भेजा। बजट के लिए काफी दिन पहले ही कार्यदायी संस्था की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की स्वीकृति नहीं मिली और कार्य ठप हो गया। अब शासन की ओर से कार्यदायी संस्था को पत्र जारी किया गया। इसमें पूछा गया है कि कार्य में देरी के लिए कौन जिम्मेदार है इसकी रिपोर्ट तैयार कर भेंजे। कार्यदायी संस्था ने इसका कारण शासन को भेज दिया था। वहीं पुनरीक्षित बजट में पीडब्ल्यूडी के 200 करोड़ रुपये का पेंच फंस गया। इसे देखते हुए सेतु निगम ने अब पीडब्ल्यूडी के बजट को काटकर अपने लिए पुनरीक्षित बजट की मांग की है। ताकि अधूरे का पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed