फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction of bad road started on railway crossing

दीदारगंज रोड के रेलवे क्रासिंग पर खराब सड़क का निर्माण शुरू

Fri, 19 Jun 2020 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Construction of bad road started on railway crossing
अंबारी। फूलपुर तहसील के अंबारी स्थित दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन की क्रासिंग पर गड्ढों में तब्दील सड़क के निर्माण का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। पिछले दिनों अमर उजाला ने दीदारगंज रेलवे क्रासिंग की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीआरएम के समक्ष भी मामले को उठाया गया था। विभाग की ओर से क्रासिंग के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया है। निर्माण के लिए 22 जून तक मार्ग बंद रहेगा।
विज्ञापन

लगभग तीन साल पहले क्रासिंग को यू आकार में मोड़ दिया गया था। आनन फानन में पिच रोड भी बनाई गई थी। पहली बारिश में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी। कई बार गिट्टी और मिट्टी डालकर काम चलाया गया लेकिन सड़क की स्थिति खराब होती गई। शुक्रवार को विभाग की ओर से बिना किसी सूचना के रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ से मार्ग को बंद कर निर्माण शुरू करा दिया। दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन वाले इधर उधर भटकते रहे। माहुल की तरफ से आने वाले लोग आंधीपुर से हाजीपुर होकर जा रहे थे। वहीं अंबारी चौक की तरफ से आने वाले वाहन स्टेशन रोड होते हुए वापस जाने को मजबूर थे। आसपास के लोगों को रास्ता पता होने से कोई परेशानी नहीं हुई। रेलवे द्वारा आरपीएफ लगाई गई है। वहीं, प्रधान डॉ. सुभाष यादव, दयाराम माली, राम उजागिर मौर्य और अबुशाद ने अमर उजाला के प्रयास से बन रही क्रासिंग रोड की सड़क पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन

100 मीटर रोड खराब हो गई थी। इसे सीमेंटेड बनाया जा रहा है। 20 जून की शाम तक अनुमति मिली है। रोड को पकने के लिए कम से कम 25 जून तक का समय चाहिए। सुबह से लगातार हो रही बारिश से काम में और देर हो रही है। 25 जून तक कि अनुमति के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है। - राकेश कुमार सिंह, आईओडब्ल्यू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed