फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Conspiracy to grab grants in the name of madrasas exposed, reward of 25 thousand, arrested

Azamgarh News: मदरसे के नाम पर अनुदान हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to grab grants in the name of madrasas exposed, reward of 25 thousand, arrested
अनीस, प्रबंधक। संवाद
आजमगढ़। अवैध मदरसे के नाम पर सरकारी धन के गबन के प्रयास के मामले में आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी अनीस निवासी नोनहटा शाहगंज जिला जौनपुर को मंगलवार को रोडवेज परिसर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर मदरसा पोर्टल पर फर्जी अभिलेख अपलोड करके सरकारी अनुदान प्राप्त करने के प्रयास करने का आरोप है। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि जिले में पोर्टल पर पंजीकृत मदरसों के सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में मदरसे मानकों के विपरीत और अवैध पाए गए थे। राज्य विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) की जांच में मदरसतुल निशां निस्वां आजमगढ़ (मदरसा आईडी-191100693) भी अवैध पाया गया। जांच में पता चला कि मदरसे के भवन, छात्र संख्या और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पोर्टल पर गलत अपलोड की गई थीं, ताकि शासन से अनुदान प्राप्त किया जा सके। मामले में मदरसे के प्रबंधक अनीस निवासी नोनहटा, शाहगंज, जिला जौनपुर के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article