फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress UP President Ajay Rai said Ramrajya is showing incidents of Deoria Meerut and Sultanpur

Azamgarh: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले- देवरिया, मेरठ और सुल्तानपुर की घटनाएं दिखा रहीं रामराज्य

Wed, 11 Oct 2023 10:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Oct 2023 10:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। रामराज्य और बेहतर कानून व्यवस्था का ढिंढोरा सरकार के द्वारा पीटा जा रहा है, लेकिन उसकी हकीकत देवरिया, मेरठ से लेकर सुल्तानपुर तक देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Congress UP President Ajay Rai said Ramrajya is showing incidents of Deoria Meerut and Sultanpur
आजमगढ़ के नेहरू हॉल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। रामराज्य और बेहतर कानून व्यवस्था का ढिंढोरा सरकार के द्वारा पीटा जा रहा है, लेकिन उसकी हकीकत देवरिया, मेरठ से लेकर सुल्तानपुर तक देखी जा सकती है। सरकार का दावा हवा-हवाई है। ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। वह बुधवार को आजमगढ़ के नेहरू हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ झूठ बोलते है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह से शाम तक कानून व्यवस्था पर झूठा बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद उन्होंने सभी जिलों का दौरा शुरू किया है। हर जगह कानून व्यवस्था चौपट ही मिली है। कांग्रेस पार्टी इस राज को जनता के सामने लाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर से आजमगढ़ पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का जिला कांग्रेस कमेटी ने लाटघाट में स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल नेहरू हाल पहुंचने तक रास्ते में कई जगहों पर प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसजनों ने अभिनंदन किया। नेहरू हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के सभी 22 ब्लॉकों के कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, महासचिव मनिंद्र मिश्रा, संगठन सचिव अनिल यादव, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष मनोज यादव आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed