फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress stood on the street to protest against power cuts

बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस

Tue, 09 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 09 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Congress stood on the street to protest against power cuts
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंसूर आलम के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

लोगों को संबोधित करते हुए मंसूर आलम ने कहा कि दिन की कटौती तो किसी प्रकार से लोग झेल ले रहे हैं, लेकिन रात को किसी भी समय होने वाली कटौती से शहर से लेकर गांव तक के लोग बेहाल हैं। इस मनमानी कटौती से नगर क्षेत्र के लोगों को  पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

 बोले आजमगढ़ के सांसद मुलायम सिंह यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति  का वादा किया था। पूर्व महामंत्री मुन्नू मौर्या ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से जनमानस त्रस्त है। विद्युत कटौती से पेयजल की जहां समस्या बढ़ गई है, वहीं रात में हो रही कटौती से छोटे बच्चों का बुरा हाल हो जा रहा है और डायरिया का प्रकोप भी तेजी से पांव फैला रहा है। नींद पूरी न होने के कारण लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सदर सांसद मुलायम सिंह यादव से लोगों को काफी उम्मीदें थी लेकिन वह लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। श्याम देव यादव, बदरे आलम, प्रदीप यादव, राजाराम यादव, महेश श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, नौशाद अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हालत यह है कि बिजली के आने और जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। कुल मिलाकर नगर क्षेत्र में 10 से 12 घंटे बिजली ही लोगों को उपलब्ध हो पा रही है। वहीं विभाग के अधिकारी ओवरलोडिंग के कारण कटौती होने का राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed