फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Conflicts in the road dispute led to two heads, two arrested

रास्ते के विवाद में मनबढ़ों ने फोड़ा दो का सिर

Wed, 20 May 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Conflicts in the road dispute led to two heads, two arrested
रानी की सराय। रास्ते के विवाद में बुधवार को रानी की सराय थाने के दिलौरी गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठीडंडा से मारकर दो लोगों को घायल कर दिया। इस दौरान एक युवक के सिर पर तमंचे के मुठिया से सिर फोड़ दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। जबकि एक फरार है। उसकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन

घायलों में हरिलाल तिवारी , गौरव तिवारी है। यह दोनों रानी की सराय थाने के दिलौरी गांव के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक गांव के प्रमुख मार्ग पर दिनेश यादव का अवैध अतिक्रमण है। कई बार लोग अतिक्रमण हटाने को कहे, लेकिन दिनेश आदि झगड़ा करने लगते हैं। बुधवार को गांव के हरिलाल और गौरव कहीं जा रहे थे। रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान मनबढ़ों ने हरीलाल और गौरव पर लाठीडंडा से हमला बोलते हुए मारपीटकर घायल कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति पीछे से आया और तमंचे की मुठिया से गौरव के सिर पर प्रहार कर दिया। खून से लतपथ गौरव जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायलों को पीएचसी रानी की सराय में भर्ती कराई। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने गौरव को रेफर कर दिया। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस इस मामले में दिनेश यादव, हरिश्चंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही। प्रभारी निरीक्षक रमायन सिंह ने बताया की दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये हैं, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed