फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Condemnation of Ajay Pandit's murder and fake appointment on the degree of Anamika Shukla

अजय पंडित की हत्या और अनामिका शुक्ला की डिग्री पर फर्जी नियुक्ति की निंदा

Wed, 10 Jun 2020 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Condemnation of Ajay Pandit's murder and fake appointment on the degree of Anamika Shukla
आजमगढ़। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सरपंच अजय पंडित की हत्या और गोंडा की अनामिका शुक्ला की डिग्री पर 25 जनपदों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फर्जी नौकरी करने के मामले को लेकर बुधवार की ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद ने कड़ा विरोध किया। जिलाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र ने कहा जम्मू कश्मीर में गहरी साजिश के तहत ब्राह्मणों को लगातार पलायन करने पर विवश किया जा रहा है। हत्या हो रही। सरपंच अजय पंडित की हत्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। परिवार को पूर्ण सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। महामंत्री बृजेश नंदन पांडेय ने कहा कि जिस अनामिका शुक्ला की डिग्री पर 25 जनपदों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फर्जी नियुक्तियां की गई है वह अनामिका शुक्ला आज भी नौकरी विहीन होकर गरीबी का दंश झेल रहीं हैं। सरकार की नाक के नीचे शिक्षा विभाग में अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी नियुक्तियों का धंधा जोरों पर चल रहा है। विश्वदेव उपाध्याय, सतीश मिश्र, मनोज कुमार त्रिपाठी, रामाश्रय उपाध्याय, अनिल चतुर्वेदी, अरुण पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed