फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Computer and motor theft by breaking the lock of college

महाविद्यालय का ताला चटकाकर कंप्यूटर और मोटर चोरी

Sun, 16 May 2021 09:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Computer and motor theft by breaking the lock of college
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज पुलिस चौकी के पास स्थित एक महाविद्यालय का ताला तोड़ कर चोरों ने कंप्यूटर और टुल्लू पंप पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर प्राचार्य ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मार्टीनगंज पुलिस चौकी से दो-ढाई सौ मीटर की दूरी पर सर्वोदय महाविद्यालय स्थित है। प्रबंधक भानू प्रताप सिंह के अनुसार रविवार की सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि प्राचार्य व मुख्य कार्यालय का ताला टूटा हुआ है। इस सूचना पर वे कालेज पहुंचे तो कंप्यूटर, प्रिंटर व बाहर लगा टुल्लू पंप गायब था। घटना के बाबत सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं विद्यालय का सीसीटीवी फुटेज देखने पर ज्ञात हुआ कि चोरों ने घटना को अंजाम 15 की रात को पौने तीन बजे के आसपास दिया है। चोरी करने वालों में तीन लोग शामिल थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed