फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Completion of filing of nominations for 26866 posts in the district

जनपद में 26866 पदों के लिए नामांकन दाखिल करने का कार्य पूरा

Thu, 08 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Completion of filing of nominations for 26866 posts in the district
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत के द्वितीय चरण के लिए शुरू हुआ नामांकन का कार्य गुरुवार को गहमा गहमी के बीच संपन्न हो गया। जनपद में कुल 26,866 पदों के लिए लोगों ने पूरे जोश के साथ नामांकन दाखिल किया। पहले दिन जहां नामांकन का कार्य देर रात तक चलता रहा वहीं दूसरे दिन दोपहर के बाद ज्यादातर काउंटर खाली हो गए। इक्का दुक्का लोग ही नामांकन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए दूसरे दिन गुरुवार को प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय से लेकर विकास खंड मुख्यालय तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विकास खंडों पर तो नामांकन करने वालों की भीड़ दोपहर तक नजर आई लेकिन जिला मुख्यालय पर नामांकन करने वालो की संख्या बहुत कम रही। सुबह के समय कुछ लोग दिखाई दिए लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता गया यह भीड़ कम होती गई और शाम के आखिरी समय तक होते- होते यह भीड़ नगण्य हो गई।
विज्ञापन

जिले के 22 विकास खंडों की 278 न्याय पंचायतों के अंतर्गत 1858 ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम प्रधान, 2104 बीडीसी, 84 जिला पंचायत सदस्य और 22,820 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्रों के दाखिल करने का कार्य पूरा हो गया। पहले दिन जहां कुल 21009 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे दिन देर शाम तक दाखिल नामांकन पत्रों की गिनती का कार्य जारी था। अब शुक्रवार की सुबह आठ बजे से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जो शनिवार को भी जारी रहेगी। इसके बाद 11 अप्रैल को नामांकन वापसी का कार्य संपन्न होगा। इसके बाद शेष बचे लोगों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से मतान होगा। दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed