फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complete election strategy made ​​sense Rana

राना ने टटोली नब्ज बनाई चुनावी रणनीति

Thu, 14 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 14 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Complete election strategy made sense Rana
राना
मिशन 2017 की तैयारियों का जायजा लेने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की सांगठनिक स्थिति की जानकारी ली। पदाधिकारियों से बात कर नब्ज टटोली। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। 
विज्ञापन


तमसा प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित कांग्रेस की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी ने कहा कि मिशन 2017 की सफलता के लिए पार्टी ने रणनीति तैयार कर ली है। उस पर मनोयोग से काम करने की जरूरत है। उन्होंने ब्लाक अध्यक्ष,  फ्रंटल संगठनों, पीसीसी, डीसीसी सदस्यों के सदस्यों से कहा कि वे एकजुट होकर तन-मन से चुनाव की तैयारी में लग जाएं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि मिशन 2017 की सफलता के लिए जनपद में कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। बैठक आजमगढ़ मंडल प्रभारी बलिया के दिग्विजय सिंह, काजी जियाउल हसन, लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, सत्यप्रकाश मिश्रा, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, यदुनाथ यादव, ब्रजेश नंदन पांडेय गुफरान अहमद, मालती मिश्रा, मुन्नू यादव, बलिहारी बाबू, ओंकार पांडेय, राजेश सिंह पटेल, डा. रमेश चंद्र शर्मा, प्रमोद सिंह, मोहम्मद आजमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed