{"_id":"5efccc548ebc3ea07c4ec117","slug":"complaint-received-right-pradhan-show-cause-notice-azamgarh-news-vns5333902148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत मिली सही, प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत मिली सही, प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
आजमगढ़। पल्हनी विकास खंड के करनपुर गांव में शिकायत पर हुई जांच में पैसे के दुरुपयोग का माला पुष्ट होने पर डीएम ने ग्राम प्रधान संतोष कुमार गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही डीपीआरओ उन्नाव को तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ विभगीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
करनपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम ने गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। इस शिकायत पर खंड विकास अधिकारी पल्हनी से इसकी जांच कराई गई। जांच आख्या में बीडीओ ने बताया कि वर्ष 2016-17 में छोटकुन के घर से सीसी रोड तक खडंजा मरम्मत कार्य पर कुल एक लाख 25 हजार 520 रुपये व्यय किए गए। जांच में शिकायत सही मिली इसके लिए ग्राम प्रधान और सचिव को दोषी ठहराया गया। वहीं विद्या के घर से श्रवण के घर तक खड़ंजा मरम्मत कार्य में 67 हजार 60 रुपये का व्यय किया गया। जांच में कार्य हुआ ही नहीं पाया गया। जिसके लिए सचिव और ग्राम प्रधान को दोषी ठहराया गया। सफाई कर्मी के सफाई किट पर 68 हजार 628 रुपये का भुगतान की शिकायत की जांच में 40 हजार 58 रुपये का भुगतान शासन के निदशा निर्देशों के विपरीत पाया गया। इसके लिए बीडीओ ने ग्राम प्रधान और सचिव को दोषी ठहराया। इसी तरह से हर बिंदू पर हुई जांच में कई बिंदूओं की शिकायत सही पाई गई। जिसके लिए खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान संतोष कुमार गौतम और तत्कालीन सचिव सुभाष चंद्र गौतम को दोषी पाया। इस रिपोर्ट पर डीएम राजेश कुमार ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर घएक सप्ताह में जवाब मांगा है। इसके साथ ही डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी उन्नाव को पत्र प्रेषित कर तत्कालीन स क्चिव जो वर्तमान में उन्नाव में तैनात हैं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
-