फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complaint investigation of road repair fault completed

सड़क मरम्मत में गड़बड़ी के शिकायत की जांच पूरी

Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Complaint investigation of road repair fault completed
आजमगढ़। सारथी सेवा संस्थान के संयोजक विनीत सिंह रीशू ने मंडलायुक्त को शिकायत पत्र देकर 2020-21 में सड़कों के नवीनीकरण में पीडब्ल्यूडी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया था। मंडलायुक्त के निर्देश पर सीडीओ द्वारा कराई जा रही जांच पूरी हो गई है। अब सीडीओ द्वारा इसकी रिपोर्ट तैयार कर मंडलायुक्त को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विनीत सिंह रीशू ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2020-21 में शासन द्वारा क्षतिग्रस्त मार्गों के सी-श्रेणी के मार्गों का प्रस्ताव जनवरी में मांगा गया था। जिसके क्रम में आजमगढ़ से उन मार्गों के स्टीमेट बनाए गए जो सही दशा में अर्थात ए और बी श्रेणी में थे। उन मार्गों को विभाग द्वारा गड्ढामुक्त घोषित कर प्रमाण पत्र भी शासन को भेजा गया था। ऐसी सड़कों का स्टीमेट बना करके कूट रचित तरीके से नियम के विरुद्ध शासन को अंधेरे में रखते हुए स्वीकृत भी प्राप्त कर ली गई। इसमें बीडीबी मार्ग एक से 20 किमी तक, छितौनी-एदिलपुर मार्ग, बीडीबी मार्ग 21 से 40 किमी तक, गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग, जीयनपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग, लखनऊ-बलिया मार्ग, जिवली-देवगांव, छतवारा-देवइत और बनकट-जैगहा-कंधरापुर मार्ग शामिल हैं। जबकि उक्त मार्गों की दशा अच्छी थी। लेकिन अधिकारियों द्वारा लूटपाट की मंशा से लगभग 50 करोड़ रुपये का अपव्यय करने का प्रयास किया गया है। मंडलायुक्त के निर्देश सीडीओ ने उक्त मामले की जांच कराई जो अब पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश पर शिकायत की जांच के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई थी। सभी अधिकारियों की जांच रिपोर्ट मेरे पास आ चुकी है। जल्द ही उसका अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed