फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complained about the comment against Brahmin society

Azamgarh News: ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी की शिकायत की

Wed, 25 Jun 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Complained about the comment against Brahmin society
आजमगढ़। इटावा में हाल ही में यादव कथा वाचक के साथ हुई बदसलूकी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिल रहा है। घटना को लेकर जहां पुलिस ने कार्रवाई की है, वहीं सोशल मीडिया पर लगातार तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में भी माहौल गर्मा गया है। ‘सत्यम यादव समाजवादी अहिरान’ नामक फेसबुक अकाउंट से ब्राह्मण समाज के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। इन पोस्ट से नाराज होकर ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सत्यम यादव नामक प्रोफाइल से ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियां की गई हैं, जिसे संज्ञान में लेते हुए थाना जीयनपुर को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ग्रामीण ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed