फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Compensation for the 3 -day ultimatum

मुआवजे के लिए 3 दिन की मोहलत

Tue, 19 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 19 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Compensation for the 3 -day ultimatum
मुआवजे के लिए 3 दिन की मोहलत
 एनएच-233 लुंबिनी-सारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए मनमाने तरीके से अधिगृहीत की गई जमीन के उचित मुआवजे के लिए किसान बचाओ आंदोलन के बैनर तले किसानों ने सोमवार को सेमरहा गांव में धरना दिया। बाद में एसडीएम सदर एके सिंह से जाकर प्रतिनिधिमंडल मिला। उन्होंने इसके लिए तीन दिन की मोहलत मांगी। आश्वासन मिलने पर तीन दिन के लिए आंदोलन को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान बचाओ आंदोलन के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सेमरहा गांव में धरना शुरू किया। पांच सूत्रीय मांगों में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम-2013 के तहत अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा देने, एक ही गांव में नियम विरुद्घ अलग-अलग रेट का मुआवजा दिए जाने, जमीनों के अधिग्रहण से पूर्व अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ बैठक न करने और किसानों की सहमति न लेने के बाबत स्थिति स्पष्ट करना आदि मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन


किसान बचाओ आंदोलन के संयोजक गोपाल जी यादव ने कहा कि जिला प्रशासन उनके आंदोलन को कत्तई नहीं कुचल सकता। हम प्रशासन से भीख नहीं मांग रहे बल्कि अपनी जमीन का वाजिब मुआवजा चाहते हैं। हाइवे में जमीन चले जाने से किसान पहले से सदमे में हैं अब अगर उसे वाजिब मुआवजा नहीं मिला और उसके साथ कुछ अनहोनी होती है तो इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के महासचिव कालिका राय ने कहा कि प्रशासन के कुछ लोग किसानों को धमकियां देकर आंदोलन को दबाना चाहते हैं। उनमें से एक तबका ऐसा भी है जो किसानों के बीच फूट डालकर आंदोलन को कमजोर करना चाहता है। किसान उनकी नियत को भली भांति समझते हैं और उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। धरने के बाद एसडीएम सदर के बुलावे पर गोपाल जी यादव के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिला और अपनी बातें रखी।


उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें तीन दिन के अंदर पूरी कर दी जाएंगी। उनके आश्वासन के बाद संयोजक ने आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया। इस मौके पर रमाशंकर राय, रामअवतार, सत्यम राय, अमृत लाल यादव, लालजी यादव, कृष्णा यादव, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed