फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Communicable Disease Control Month and Dastak Campaign will run till July 31

31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण माह व दस्तक अभियान

Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Communicable Disease Control Month and Dastak Campaign will run till July 31
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण माह एवं दस्तक अभियान का कलेक्ट्रट परिसर में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि आज से स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य नोडल विभागों द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को दस्तक एवं संचारी रोग के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में रोगों को नियंत्रित करने के लिए साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जनता के सहयोग एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से दस्तक एवं संचारी रोग को नियंत्रण करने में सफलता मिलेगी। प्रशिक्षित फ्रंटलाइन वर्कर्स, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए घर-घर जाकर संचारी रोगों के उपचार एवं नियंत्रण के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, पशु चिकित्सा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डा. एके मिश्रा, एसीएमओ डा. वाईके राय, डीपीआरओ लालजी दुबे आदि उपस्थित थे। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार डॉक्टर डे के अवसर पर भाजपाइयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचकर सीएचसी प्रभारी डा. योगेश कुमार गौतम सहित स्टाफ को कैलेंडर भेंट किया। इस मौके पर डा. योगेश कुमार गौतम द्वारा एक जुलाई से शुरू हो रहे संचारी रोग पखवाड़े का भी शुभारंभ किया गया। इस मौके पर देवनारायण, भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, रानू प्रताप राणा, गौरव सिंह, दिनेश पांडेय, देवी पांडेय, पुल्लूर गिरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed