{"_id":"59fdfe354f1c1bd9538baf70","slug":"commotion-in-nursing-homes-and-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में हंगामा और तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में हंगामा और तोड़फोड़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
मरीज के होश में न आने से नाराज परिजनो ने शहर के हर्रा की चुंगी स्थत एक नीजी अस्पताल में किया तोड़ भोड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी मुहल्ले में स्थित डा. रहमान नर्सिंग होम में शनिवार की दोपहर बीमार मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर परिवार के लोगों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
घर वालों ने बीमार महिला को शहर के एक दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में महिला के ससुर ने डाक्टर के विरुद्ध थाने में तहरीर दी।
शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हुसैनपुर मुरजा गांव निवासी पूनम गिरी (28) पत्नी रितेश गिरी का मायका कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी गांव है। पूनम की तबियत खराब होने पर घरवालों ने उसे हर्रा की चुंगी मुहल्ले में स्थित डा. रहमान के अस्पताल में भर्ती कराया। नौ अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती हुई पूनम को वहां दो दिन तक लगातार खून चढ़ाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद 11 अक्तूबर को डाक्टर ने बच्चेदानी का आपरेशन किया। 17 अक्तूबर को परिवार के लोग पूनम को लेकर घर चले गए। घर जाने के बाद उसकी तबियत पुन: खराब होने पर उसे 22 अक्तूबर को पुन: अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बार नर्सिंग होम के डाक्टर ने पूनम को वाराणसी के बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग पूनम को बीएचयू में भर्ती कराया तो वहां से अन्य किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। साथ ही डाक्टर ने केस बिगड़ने की जानकारी दी।
28 अक्तूबर को परिवार के लोग पूनम को पुन: डा. रहमान के यहां लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। तभी से पूनम वहां बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। पूनम के लगातार कई दिनों से होश में न आने से उसके घर के लोग शनिवार को आपा खो बैठे और डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
इस दौरान बात आगे बढ़ने पर लोग तोड़फोड़ करने लगे। अस्पताल में हंगामा होने की सूचना पर शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामला शांत कराया। परिवार के लोग पूनम को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं।
जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में पूनम से ससुर कृपाशंकर गिरी ने डाक्टर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। वहीं सीओ सिटी सच्चिदानंद ने कहा कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।